बिलग्राम: मल्लावां के स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, छात्र-छात्राओं को बचाव के तरीके बताए गए
Bilgram, Hardoi | May 14, 2026 हरदोई के मल्लावां कस्बे स्थित एमएस ब्राइट एजुकेशन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को फायर स्टेशन बिलग्राम यूनिट की ओर से फायर सेफ्टी एवं बचाव संबंधी मॉक ड्रिल का गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राओं और महिलाओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।