मटिहानी: रजौरा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान 01 छात्र को हुआ सीने में दर्द, सदर अस्पताल में भर्ती
रजौरा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक छात्र को अचानक सीने में दर्द होने लगा. उसके बाद छात्र को परीक्षा में ड्यूटी में तैनात सिपाही द्वारा पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती किया है. मटिहानी प्रखंड के खरीदी निवासी केकेएल हाई स्कूल मटिहानी का छात्र सचिन कुमार का इलाज किया जा रहा है.