मटिहानी: मटिहानी क्षेत्र में 05 महीनों से रात्रि प्रहरी को नहीं मिला वेतन, जिला परिषद ने शिक्षा कार्यालय में दिया ज्ञापन
मटिहानी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरी को पिछले पांच महीना से वेतन का भुगतान नहीं किया गया. इसको लेकर जिला पार्षद सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने जिला शिक्षा कार्यालय आकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को लंबित वेतन की भुगतान के लिए ज्ञापन सोंपा है. इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने कहा कि रात्रि प्रहरी को मात्र पांच हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता है.