मटिहानी: प्रखंड मुख्यालय पर 06 सूत्री मांगों के समर्थन में जन-चेतना मंच के बैनर तले भूख हड़ताल शुरू
प्रखंड मुख्यालय मटिहानी में जन चेतना मंच के बैनर तले सदस्यों ने छह सूत्री मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. मटिहानी दो पंचायत के उत्क्रमित मध्य विधालय जिल्ला पूर्णवास के जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए जमाबंधी कायम करने, विधालय में शिक्षा समिति का गठन कर पठन- पाठन दुरुस्त करने दर्जा आदि मांग शामिल है.