मटिहानी: साइकिल से अयोध्या की यात्रा करने वाले मनीष का मटिहानी विधायक ने कार्यालय में किया स्वागत
साइकिल से अयोध्या की यात्रा करने वाले मनीष कुमार का स्वागत मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में किया. इस दौरान संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व ही मनीष कुमार बेगूसराय इटवा से साइकिल से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने अयोध्या गए थे. उन्होंने कहा कि इनमें प्रभु श्री राम के प्रति सच्ची आस्था है.