मटिहानी: शुक्रवार को DM कार्यालय में होगा जनता दरबार, मटिहानी क्षेत्र के फरियादी हो सकेंगे शामिल
शुक्रवार को डीएम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. जहां मटिहानी क्षेत्र के फरियादी भी शामिल हो सकेंगे. ज्ञात हो कि प्रत्येक शुक्रवार को डीएम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन होता है. जहां भूमि-विवाद के मामले, जन समस्या आदि सुने जाते हैं. डीएम कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सभी मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर किया जाता है.