गोवर्धन: बरसाना में मारपीट और फायरिंग के दो और आरोपी गिरफ्तार, यह खूनी संघर्ष ट्रैक्टर निकालने के मामूली विवाद में हुआ
13 अप्रैल को रहेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले थे और खुलेआम फायरिंग की गई थी। इस हिंसा में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें युवक बेखौफ होकर गोलियां चलाते नजर आ रहे थे।बरसाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के प्रयास और बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था