सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में जद-यू कार्यकर्ताओं की बैठक, आगामी कार्यक्रम सफल बनाने पर चर्चा
बुधवार को सूरजगढ़ा स्थित जद-यू कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अपराह्न 12:30 बजे इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार ने किया.मौके पर क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल,जदयू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा सहित अन्य मौजूद थे. बैठक में 16 मई 2026 को पिपरिया प्रखंड के मोहनपुर गांव में शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई.