Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लायर की तलाश शुरू पलवल, 25 जून। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अगवानपुर निवासी सोनू पुत्र योगेश के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ पलवल के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 24 जून को एएसआई श्रीचन्द अपनी टीम के साथ हुड्डा सेक्टर-2 चौक क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अगवानपुर निवासी सोनू, जो अवैध हथियार रखने का आदी है, फिरोजपुर-पलवल रोड पर किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस द्वारा लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना सदर पलवल में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता लगाया जाएगा कि उसके पास हथियार कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Palwal, Palwal | Jun 25, 2026

MORE NEWS

पलवल में जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
पलवल पुलिस की क्राइम ब्रांच होडल ने जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी सागर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी गांव हस्सापुर का निवासी है और फिलहाल शांति नगर, पलवल में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते 21 मई को अमित पर लाल मिर्च पाउडर डालकर हथौड़े, फरसे और सरिये से हमला किया गया था। आरोपी सागर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पलवल में जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद पलवल पुलिस की क्राइम ब्रांच होडल ने जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी सागर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी गांव हस्सापुर का निवासी है और फिलहाल शांति नगर, पलवल में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते 21 मई को अमित पर लाल मिर्च पाउडर डालकर हथौड़े, फरसे और सरिये से हमला किया गया था। आरोपी सागर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Palwal, Palwal | Jun 26, 2026

पलवल के दीघोट गांव में दबंगों ने दलित वर्ग के परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चों और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। जानें - कौन-कौन हुए हमले में शामिल और कौन-कौन घायल हुए।

पलवल के दीघोट गांव में दबंगों ने दलित वर्ग के परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चों और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। जानें - कौन-कौन हुए हमले में शामिल और कौन-कौन घायल हुए।

Palwal, Palwal | Jun 26, 2026

पलवल के दीघोट गाँव में जमीनी विवाद में दबंगों ने घर पर हमला कर आधा दर्जन लोगों को किया घायल। 
  घर के अंदर और बाहर तोड़-फोड कर आतंक मचा नई बनाई दीवार को तोड़कर चले गए। हमले का वीडियो आया सामने ....?

पलवल के दीघोट गाँव में जमीनी विवाद में दबंगों ने घर पर हमला कर आधा दर्जन लोगों को किया घायल। घर के अंदर और बाहर तोड़-फोड कर आतंक मचा नई बनाई दीवार को तोड़कर चले गए। हमले का वीडियो आया सामने ....?

Palwal, Palwal | Jun 26, 2026