कोल: हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में मॉक ड्रिल का आयोजन, अमोनिया रिसाव की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर सुरक्षा इकाइयों का परीक्षण
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 आपको बता दें हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में अमोनिया गैस रिसाव की मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में संबंधित विभागों की तैयारी और समन्वय को परखना था।मॉक ड्रिल में अमोनिया संयंत्र भण्डारण में लीकेज की स्थिति उत्पन्न की गई। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने अमोनिया संयंत्र के चारों ओर वाटर कर्टेन बनाई।