कोल: कुमारेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार करेंगे शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, मैरिस रोड़ पर दी गई जानकारी
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 इगलास क्षेत्र के कुमारेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार करने शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज आएंगे। उनके आगमन और तैयारी को लेकर संत समाज के द्वारा शुक्रवार को मैरिस रोड पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पूर्णानंद पुरी ने बताया कि के प्राचीन कुमारेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज आएंगे।