कोल: अशरफपुर जलाल में किसान ने दबंग भूमाफियाओं पर करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 गांव अशरफपुर जलाल में एक किसान ने दबंग भूमाफियाओं पर करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2008 में 0.73 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। वर्ष 2011 में उक्त प्रॉपर्टी पर विवाद हुआ जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि अब स्थानीय कुछ दबंग भूमाफियाओं ने उक्त संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।