कोल: सारसौल में दूध लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोंदा, हादसे में व्यक्ति का पैर टूटा
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सारसौल की है।जहां गुरुवार की रात को दूध लेकर अपने घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने रौंद दिया। इस हादसे में व्यक्ति के गंभीर चोट आ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।इधर मौके पर पहुंची भीड़ ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।एंबुलेंस की मदद से घायल को अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया।