कोल: देहलीगेट में बंधक बनाकर फर्जी CID अफसर बनकर डॉक्टर के पिता से ₹10 लाख लूटे, FIR दर्ज, तलाश जारी
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके की प्रिंस नगर कॉलोनी ने खुद को सीआईडी में आईपीएस बताकर डॉक्टर के पिता के साथ मारपीट व बन्धक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। शातिर बदमाश 10 लाख रुपये नगद और लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गया। शिकायत करने पर शातिर ने बुजुर्ग को उसके डॉक्टर बेटे का एनकाउंटर में मरवा देने की दी धमकी।