बहरोड़: बहरोड में नशे के खिलाफ 250 जवानों की हुंकार, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Behror, Alwar | Oct 21, 2026 बहरोड़ में युवाओं को नशे से दूर रखने और देशभर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार दोपहर 12 बजे बहरोड़ पहुंची। यहां एसपी सत्यवीर सिंह ने करीब 250 जवानों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।