बरडीहा: नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति रंजीत राम गिरफ्तार
Bardiha, Garhwa | Aug 21, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अठारह वर्षीय नवविवाहिता सत्यवंती देवी की संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रंजीत राम को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा पश्चिमी टोला की है। गुरुवार की शाम सत्यवंती देवी का शव घर में बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया था।