कानपुर: दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद कल्याणपुर एसीपी ने पुलिस बल के साथ रावतपुर क्षेत्र में किया पैदल निरीक्षण
दिल्ली में हुई बम विस्फोट की घटना के बाद कानपुर पुलिस की सतर्कता जारी है। इसके तहत सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कल्याणपुर ने मंगलवार 2 बजे पुलिस बल के साथ रावतपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।