हज़ारीबाग: हजारीबाग में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटकर दुकानदारों ने जताया विरोध
हजारीबाग में गुरुवार को जिला प्रशासन ने यातायात सुधार के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर नगर निगम व परिवहन विभाग की टीम ने जिला परिषद चौक से आनंदा चौक तक दो दर्जन से अधिक फुटकर दुकानों को हटाया और बुलडोजर चलाया। दुकानदारों ने विरोध जताते हुए वैकल्पिक स्थान की मांग की। मौके पर अधिकारी विरसू कुमार व विपिन पांडेय मौजूद रहे