बक्सर: वामन भगवान मंदिर में वामन चेतना मंच ने आयोजित किया दीपोत्सव, 1100 दीपक जलाए गए
Buxar, Buxar | Nov 13, 2024 सेंट्रल जेल परिसर स्थित वामन भगवान के मंदिर में देवोत्थान एकादशी के अवसर पर 1100 दीपक जलाए गए इस दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मंगलवार की रात में लगी रही. दीपोत्सव कार्यक्रम का विशेष तौर पर आयोजन भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ओझा ने दीप जलाकर किया.