बक्सर: राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र साहीपुर में फसल जाँच कटनी का प्रयोग, 35.6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान का उत्पादन हुआ
Buxar, Buxar | Nov 12, 2024 मंगलवार को सुबह 11 बजे से राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र साहीपुर प्रक्षेत्र में धान की फसल के उत्पादन का आकलन करने के उद्देश्य से धान फसल जाँच कटनी प्रयोग किया गया। इस सबंध में जानकारी देते हुए इटाढ़ी प्रखंड के सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद उपाध्याय नें बताया की सहायक निदेशक प्रक्षेत्र सह अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी शेखर किशोर के नेतृत्व में किया गया।