शिवपुरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर समय सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
📍 #Shivpuri #MadhyaPradesh #MohanYadav #JyotiradityaScindia #ArpitVermaIAS #ShivpuriNews #MPNews
Karera, Shivpuri | Nov 10, 2026