मुरादाबाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई ।
2.2k views | Moradabad, Moradabad | Oct 2, 2026 *प्रेस नोट / समाचार* *अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने मनाई लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* *मुरादाबाद।* 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा विशेष बैठक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साफ़ सफाई की गई और एक पौधा लगाया गया और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निवास स्थान DL-42, दीन दयाल नगर-1, MDA, मुरादाबाद पर दोपहर 4:00 बजे किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना ने लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का प्रतीक है। "जय जवान - जय किसान" का उनका नारा आज भी देश को प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में देश को नई दिशा दी और कायस्थ समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के विचारों को भी याद किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी 06 दिसम्बर 2026 को पंचायत भवन में होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं समाज हित के कार्यों पर चर्चा की गई। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट दीपक सक्सेना अरविंद सक्सेना निर्मेश भटनागर दिलीप मोडबिल नीलम भटनागर मधु सक्सेना प्रेरणा भटनागर राजेश्वरी देवी अभिनव भटनागर बब्लू श्रीवास्तब विजय सक्सेना लवलीन सक्सेना आलोक सिन्हा ग्रीश चन्द्र सक्सेना बी के सक्सेना आदि लोग पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। *निवेदक -* *प्रदीप सक्सेना एडवोकेट* *राष्ट्रीय अध्यक्ष* *अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट*