सतना में 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस का हल्ला बोल: धवारी चौराहे पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।
सतना जिले में 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बुधवार को सतना के धवारी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली और वोट चोरी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#UnchehraNews #SatnaNews #CongressProtest #Satna #MadhyaPradeshNews