इस्माइलपुर: जगतपुर में ड्राइवर के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी
परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर में ड्राइवर मनोज कुमार यादव के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की। मनोज कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि जब वे अपनी गाड़ी धोकर पेट्रोल लाने जा रहे थे, तब उनके पास 10 हजार रुपये थे। इसी दौरान गांव के ही अमरेंद्र यादव, उसका पुत्र मयंक कुमार और दो अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी से मारपीट शुरू कर दी।