झालरापाटन: लखोणी गांव में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की, कारणों का खुलासा नहीं हुआ
झालावाड़ की सीमावर्ती लखोणी गांव में जहर खाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली, अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार दोपहर 12:30 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। 35 वर्षीय शेर सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या क्यों कि फिलहाल इन कैनन का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।