झालरापाटन: मंडावर गांव में व्यापारी की संदिग्ध मौत, पुलिस स्टेशन की मोर्चरी में रखवाया गया
झालावाड़ के मंडावर कस्बे में रविवार सुबह करीब 11:00 बजे एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने सबको मोर्चरी में रखवा कर मामले की सूचना मंडावर थाना पुलिस को दिए मंडावर पुलिस के अस्पताल पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक कालूलाल पुत्र रामगोपाल मलिक गांव में परचूनी की दुकान लगता है। दुकान खोलते समय वह बेहोश हो गया।