झालरापाटन: झालरापाटन के बिरिया खेड़ी गांव में फायरिंग में युवक की मौत, 7 वर्षीय पुत्र घायल, चाचा के परिवार पर हुआ हमला
झालरापाटन के बिरिया खेड़ी गांव में शनिवार रात फायरिंग हुई। इस घटना में 45 वर्षीय रूप सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका 7 वर्षीय पुत्र लेखराज गंभीर रूप से घायल हो गया। लेखराज का उपचार झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में चल रहा है।मृतक के भाई दरियाव सिंह ने रविवार सुबह 7 बजे बताया कि विवाद की शुरुआत शनिवार सुबह करीब 10 बजे मनरेगा कार्यस्थल पर हुई थी।