झालरापाटन: भवानी मंडी डग मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल
भवानी मंडी डग मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल लाया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि गुलाब सिंह को कम चोटे होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गोकुल को गंभीर चोट होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है।