सारठ: चितरा का महायज्ञ महादेव भरोसे हुआ संपन्न, दमकल नहीं देने पर पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता बोले : असंवेदनशील रहा जिला प्रशासन
पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता ने चितरा के 9 दिवसीय वार्षिक महायज्ञ संपन्न होने पर जिला प्रशासन के रवैये को लेकर बड़ा सवाल उठाया। शनिवार शाम 4 बजे चितरा आवास पर पत्रकारों से बात करते कहा- देवघर श्रावणी मेला के बाद जिले का दूसरा बड़ा मेला चितरा शिव मंदिर प्रांगण में महायज्ञ में लगता है, बावजूद जिला प्रशासन द्वारा यज्ञ समिति को दमकल नहीं देने से लोगों को काफी दुख है