उधवा: राधानगर थाना में विवाहिता महिला से दुष्कर्म के मामले में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता महिला ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।