दतिया नगर: दिल्ली हाईकोर्ट में राजेंद्र भारती केस की सुनवाई टली, 28 अप्रैल को अगली तारीख, सदस्यता बहाली पर टिकी निगाहें
दतिया के चर्चित सहकारिता बैंक घोटाला मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती से जुड़ी सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में टल गई है। 15 अप्रैल को होने वाली सुनवाई अब 28 अप्रैल को होगी। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 28 अप्रैल तय की है। जानकारी के मुताबिक, याचिकाकर्ता पक्ष के वकील सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके।