बेंगाबाद: एनएसएस यूनिट 1 ने गिरिडीह कॉलेज में 'विकसित भारत युवा सांसद 2025' का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया
गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–1 द्वारा आयोजित “विकसित भारत युवा सांसद 2025” के जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार 4 बजे तक प्रथम दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था।