बेंगाबाद: हुट्टी बाजार के समीप अंबेडकर भवन में झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया
झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 42 वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को 4 बजे तक हुट्टी बाजार के समीप अंबेडकर भवन में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा तुरी और संचालन प्रदीप तुरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिखारी तुरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान समाज को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई।