बेंगाबाद: मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए गांडेय प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं की भीड़ उमड़ी
मैया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए बुधवार शाम 5 बजे तक काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ गांडेय प्रखंड मुख्यालय में रही। योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाएं कभी प्रखंड कार्यालय स्थित सामाजिक सुरक्षा विभाग का कार्यालय , बैंक , सीएसपी , आधार कार्ड सेंटर का चक्कर लगा रही है।