बेंगाबाद: बेंगाबाद के सरकारी विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्र के साथ गलत हरकत, ग्रामीणों में आक्रोश
बेंगाबाद के एक सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा एक छात्र के साथ गलत हरक़त से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गुरुवार को 12 बजे ग्रामीणों ने शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने बुधवार को ही शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।