लालगंज: गंगहरा कलां में शिव शक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में नवदिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। रविवार सुबह 8:00 बजे पादुका पूजन के बाद अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पिठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक सत्संग सुनाया।