टाटगढ़: सुरक्षा दीवार ढही, बारिश में बढ़ा खतरा; 7 साल से स्थायी समाधान नहीं निकला
Tatgarh, Ajmer | Jun 17, 2026 टॉडगढ़। बुधवार दोपहर 2 बजे टाडगढ़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के गूजरगम्मा-लूणेता मार्ग पर सड़क किनारे बनी सुरक्षा फेसवाल (रिटेनिंग वॉल) के बार-बार ढहने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बरसात का दौर शुरू होते ही सड़क कटाव और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान कराए जाने की मांग उठाई है। ग्रामी