हर विधानसभा में बनेगा रामा गोधाम, बरहज विधानसभा से पवन तिवारी को मिली जिम्मेदारी
#बरहज। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने और प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में ‘रामा गोधाम’ की स्थापना के उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। देवरिया जिले की बरहज विधानसभा के लिए श्री पवन तिवारी को रामा गोधाम प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी के मार्गदर्शन में चल रहे गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक के साथ तीन दिवसीय गो प्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्वानों ने प्रतिनिधियों को अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
अभियान के तहत जन्माष्टमी से गांव-गांव में जनजागरण अभियान चलाने की योजना है। प्रत्येक गांव से गोसेवी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर लोगों को गौसेवा से जोड़ने और सहयोग राशि एकत्र कर रामा गोधाम के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
आयोजकों के अनुसार, गोपाष्टमी पर प्रदेश के गांवों से गौमाता को सजाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी और उन्हें लखनऊ ले जाया जाएगा। अभियान से जुड़े लोगों का दावा है कि करीब 1.08 लाख गौमाता को लखनऊ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जहां भव्य स्वागत और शोभायात्रा के बाद गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग उठाई जाएगी।
बरहज विधानसभा के प्रतिनिधि पवन तिवारी ने लोगों से अभियान से जुड़ने और रामा गोधाम के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। अभियान को लेकर 24 अगस्त 2026 को बरहज में प्रेस वार्ता की गई। , जिसमें अभियान की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
#barhajnews #deorianews #UPNews
Barhaj, Deoria | Aug 24, 2026