चरपोखरी: चैती की सुर लहरियों में झूमा चरपोखरी, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार की रात्रि 10:00 बजे के करीब आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे इलाके को उत्सव के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों ने एक साथ फीता काटकर किया, जिससे माहौल और भी खास बन गया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।