कुल्लू में भगवान रघुनाथ के मंदिर में मनाया गया जल विहार उत्सव
निर्जला एकादशी के अवसर पर होता है आयोजन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रघुनाथ के दर्शन
Kullu Times
जिला कुल्लू के मुख्यालय रघुनाथपुर में भगवान रघुनाथ के मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर जल विहार उत्सव का आयोजन किया गया। वहीं सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भी भगवान रघुनाथ के दर्शन किए। भगवान रघुनाथ पालकी पर सवार होकर अपने मंदिर से बाहर निकले। जहां पर पुजारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई और भगवान को ठंडे जल से स्नान भी करवाया गया।। वीरवार को रघुनाथपुर में देव प्रक्रिया पूरी करने के बाद भगवान रघुनाथ को मंदिर से बाहर निकाला गया और पुजारी द्वारा उनकी विधिवत पूजा अर्चना की गई। वहीं, इस दौरान भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं के द्वारा दिन भर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान रघुनाथ के मंदिर में पुजारी द्वारा भगवान रघुनाथ, हनुमान, शालिग्राम सहित अन्य सभी मूर्तियों को स्नान कर उनका श्रृंगार किया गया। वहीं, इस जल विहार उत्सव के बाद बच्चों ने भी पानी के साथ खूब मस्ती की।
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026