कसडोल: प्रलयकारी बाढ़ की चपेट में कसडोल क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घुसा महानदी का पानी; तिल्दा, डोंगरीडीह, परसापाली, हरदी
महानदी और आसपास की नदियों में आए भयंकर उफान के कारण बाढ़ का दायरा लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। दर्जनों ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस गया है। जलस्तर में लगातार हो रही भारी वृद्धि से गाँवों की कई बस्तियों और खेतों का संपर्क मुख्य मार्गों से पूरी तरह कट गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।