बुढ़ार: बेमहोरी पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, फोटो खिंचवाकर हो रही मजदूरों की हाजिरी
Burhar, Shahdol | May 17, 2026 सोहागपुर की ग्राम पंचायत बेमहोरी में रामसागर तालाब ग्रेवल रोड निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मजदूरों को केवल फोटो खींचने के लिए बुलाकर वापस भेज दिया जाता है, जबकि हाजिरी भरकर भुगतान निकाला जा रहा है। वहीं सीसी रोड निर्माण में रेत की जगह डस्ट इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है।वीडीओ रविवार सुबह 10 बजे सामने आया है।