पोड़ी उपरोड़ा: युवक ने मंदिर में लगाई आग, शिवलिंग को उखाड़कर पानी में फेंका, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र मे एक युवक ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। उत्पात मचाते हुए पहले शिव मंदिर में आग लगाई, फिर तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां भी आगजनी की। इतना ही नहीं, युवक ने तालाब के पास स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर पानी में फेंक दिया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है.