बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल: मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार
Barh, Patna | Oct 20, 2024 बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की संध्या अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे एक शराब माफिया को मद्य निषेध विभाग की पुलिस के द्वारा 18 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे रविवार को लगभग 5 बजे अग्रतर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने इस बात की जानकारी दी।