सिकंदराराऊ: नौरंगाबाद पूर्वी में दो आरोपियों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक से की मारपीट, युवक घायल हुआ
नौरंगाबाद पूर्वी निवासी कन्हैया ने तहरीर दी है कि वह अपने घर पर था, तभी गांव के ही 2 आरोपी उसके घर पहुंचे और दोनों ने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू कर दिया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस दौरान कन्हैया के चेहरे पर चोटें आईं। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।