टीकमगढ़: मिनौरा में रिश्वत के आरोप से भड़का युवक, मोबाइल टावर पर चढ़ा, वीडियो हुआ वायरल!
टीकमगढ़। जिले के मिनोरा गांव में एक आदिवासी युवक रिश्वत देकर भी काम न होने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक हरिकिशन आदिवासी ने आरोप लगाया कि नवविवाहिता पत्नी का नाम समग्र आईडी में जुड़वाने के लिए उसने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक को 5 हजार रुपये दिए थे, लेकिन न तो काम हुआ और न ही पैसे वापस मिले।