चित्रकूट जनपद के मऊ कस्बे में गांजा बेचने का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट दंपति सहित 3 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के मऊ थाना अंतर्गत मऊ कस्बे का है जहां अवैध रूप से गंजा विक्री का विरोध करने पर दबंगों ने दंपति सहित तीनों के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल रविंद्र सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में ही दबंग पिता पुत्र पवन निषाद और धर्मेंद्र अवैध रूप गांजा बिक्री करते है जिस मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी जद में आ रहे हैं जिसका उन्होंने विरोध किया तो दबंग पवन निषाद उसका पुत्र धर्मेंद्र और पवन की पत्नी सियारानी उसकी पत्नी मनीषा और मां कालिंद्री के साथ मारपीट करने लगे जिनको जब वह बचाने गया था तीनों ने उनके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की जिससे तीनों घायल हो गया और मामले की तहरीर मऊ थाने में दी है जहां दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल तीनों का आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे सोनेपुर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है पीड़ित का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई