चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने शानदार जीत दर्ज की है। आपके मुताबिक, डॉ. मान सिंह यादव 27664 वोटों के अंतर से विजयी हुए हैं।
लेकिन इस जीत से पहले चुनावी मैदान में डॉ. मान सिंह यादव का क्या भरोसा था? जनता के बीच उन्होंने अपनी पहचान किस तरह बनाई? और मतदाताओं से उन्होंने कौन-कौन से वादे किए थे?
मतगणना से पहले हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने डॉ. मान सिंह यादव से खास बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति, जनता के प्रति अपनी प्राथमिकताओं और जीत के भरोसे को लेकर खुलकर अपनी बात रखी थी।
आज उनकी जीत के बाद वही खास बातचीत एक बार फिर आपके सामने लेकर आए हैं।
सुनिए, चुनाव से पहले डॉ. मान सिंह यादव ने क्या कहा था और जनता से क्या वादे किए थे। देखिए हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा की यह खास रिपोर्ट, सिर्फ Daily 24 Bharat पर।