बिहारीगंज: बिहारीगंज में सहयोग शिविर की तैयारी तेज़, चार पंचायतों में होगा आयोजन
बिहारीगंज प्रखंड की चार पंचायतों में सहयोग शिविर को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। लक्ष्मीपुर लालचंद और पड़रिया पंचायत में 19 मई तथा गमैल और पररिया पंचायत में 2 जून को शिविर लगाया जाएगा। बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व और नल-जल योजना समेत विभिन्न समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा।