दमयंती नगर: भाजपा ने ब्रजेंद्र अहिरवार को अनुसूचित जाति मोर्चा का ज़िला अध्यक्ष बनाया, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दमोह ब्रजेंद्र अहिरवार को भाजपा ने एससी मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की अनुशंसा पर यह नियुक्ति हुई। अंबेडकर चौक पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया।